Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हुबली ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच गणेशोत्सव की शुरुआत

हमें फॉलो करें हुबली ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच गणेशोत्सव की शुरुआत
, बुधवार, 31 अगस्त 2022 (12:08 IST)
हुबली (कर्नाटक)। कर्नाटक उच्च न्यायालय से अनुमति मिलने के कुछ घंटे बाद ईदगाह मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने अपने समर्थकों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की और पूजा-अर्चना की। ईदगाह मैदान में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
 
मुतालिक ने पूजा पंडाल में पत्रकारों से कहा कि कानूनी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हमने पूजा-अर्चना की। कुछ असामाजिक तत्वों ने हमें रोकने की कोशिश लेकिन फिर भी हमने पूजा की, जो न केवल हुबली के लोगों के लिए बल्कि पूरे उत्तरी कर्नाटक के लिए खुशी की बात है।
 
मुतालिक ने कहा कि हिन्दू समुदाय लंबे समय से इसका सपना देख रहा था जिसे उन्होंने एक 'ऐतिहासिक' क्षण बताया। मुतालिक के अनुसार जिला प्रशासन ने 3 दिन तक यहां पूजा करने की इजाजत दे दी है। ईदगाह मैदान में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
 
गौरतलब है कि मंगलवार को देर रात हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय ने धारवाड़ नगर आयुक्त के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें शहर के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी उत्सव आयोजित करने की अनुमति दी गई थी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में बारिश का कहर, मलमपुझा बांध के गेट से छोड़ा पानी, 14 जिलों में अलर्ट