Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीड़िता का खुलासा! 1000 लड़कियों के रेप का खतरनाक प्लान...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gang rape in Chandigarh
, सोमवार, 26 दिसंबर 2016 (13:10 IST)
दिल्ली बहुचर्चित निर्भया कांड के बाद भी न तो बलात्कार की घटनाओं में कमी आई है और न ही लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। चंडीगढ़ में एक दुष्कर्म पीड़िता ने सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसके मुताबिक बलात्कारी ऑटो ड्राइवर 1000 लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था। लड़की के साथ वारदात 12 दिसंबर को हुई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र 21 साल है और वह कॉलेज की पढ़ाई कर रही है तथा एक कॉल सेंटर में पार्ट टाइम काम भी करती है। 12 दिसंबर की रात पीड़िता के साथ एक ऑटो ड्राइवर और उसके साथी ने चंडीगढ़ में ही एक सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। वारदात के दिन लड़की काम निपटाकर रात करीब 8 बजे ऑफिस से निकल रही थी।
 
उसने वहां से घर जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो चालक वसीम मलिक के ऑटो में पहले से ही एक अन्य व्यक्ति भी बैठा हुआ था, जिस पर लड़की ने ध्यान नहीं दिया। जल्द ही ऑटोवाले ने ऑटो गलत रास्ते की तरफ मोड़ लिया। एक जंगल जैसा रास्ता आने पर ऑटो खराब होने का बहाना करके उसने ऑटो रोक दिया। 
 
इसके बाद वहीं पर वसीम और उसके साथ लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने लड़की का वीडियो भी बना और धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ भी बताया तो वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगे। लड़की ने पहले तो घर पर इस किसी से भी इस वारदात का ज़िक्र नहीं किया, लेकिन बाद में उसे सहमा हुआ देख मां ने सब पता कर लिया। पुलिस ने वसीम मालिक और उसके साथी को को हिरासत में ले लिया है और दोनों पर भादसं की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुनामी, 400 शवों की अब तक शिनाख्त नहीं