Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शर्मनाक! पहले किया गैंगरेप, फिर ले ली मां बाप की जान...

हमें फॉलो करें शर्मनाक! पहले किया गैंगरेप, फिर ले ली मां बाप की जान...
मेवात , गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (16:14 IST)
मेवात। हरियाणा के मेवात जिले में हुए एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक परिवार पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। दरिंदों ने पहले परिवार के सामने घर की दो लड़कियों के साथ गैंगरेप किया और फिर मां-बाप की जान  ले ली।
 
मेवात के हिंगरहेड़ी गांव में बीती रात लगभग 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोला। बदमाशों ने पहले पूरे परिवार को बंधक बनाया और घर की दो लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद गैंगरेप का शिकार लड़कियों के सामने उनके मां बाप की तेजधार हथियार से काट कर हत्या कर दी।
 
माता-पिता की जान लेने के बाद भी जब उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने मृतक की बहन-बहनोई समेत दोनों गैंगरेप पीड़ित लड़कियों की भी जान लेने की कोशिश की। 
 
सुबह जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने घायलों को नूंह के हसन खान मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई है। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी ममता सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचींं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इस घटना ने एक बार फिर बुलंदशहर गैंगरेप की दर्दनाक यादें ताजा कर दी है। बुलंदशहर हाईवे पर मां बेटी को अगवा कर गैंगरेप की खबर सामने आते ही पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुलंदशहर के एसएसपी से लेकर थाना इंचार्ज तक को सस्पेंड कर दिया गया। आखिरकार कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है एलियन के कंकाल का सच