Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में 13 साल की नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी, 7 गिरफ्तार

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में 13 साल की नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी, 7 गिरफ्तार
, सोमवार, 11 जनवरी 2021 (15:26 IST)
नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नासिक जिले में 13 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।
 
पीड़ित के माता-पिता शनिवार रात को जब काम से घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को घर पर नहीं पाया। नासिक रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में उसकी तलाश करने पर उन्होंने पास के एक मकान की छत पर उसे रोता हुआ देखा।
 
उन्होंने बताया कि रोने का कारण पूछने पर उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी उम्र 19 से 29 साल के बीच है। एक नाबालिग को रविवार तड़के हिरासत में लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला को भी गिरफ्तार किया जिसने अपराध में कथित रूप से आरोपियों की मदद की। अधिकारी ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पताल में पीड़ित का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत: आम लोगों को कोरोना का टीका कैसे लगेगा