Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शर्मनाक! निर्वस्त्र लड़की सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही...

Advertiesment
हमें फॉलो करें gangrape
नई दिल्ली , मंगलवार, 14 मार्च 2017 (11:58 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक लड़की बिना कपड़ों के सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही। किसी ने उसकी मदद नहीं की, हालांकि लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। 
 
पुलिस को लड़की ने बताया कि वो अपने किसी जानने वाले के घर पर आई थी, जहां पांच लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दरिंदों से बचने के लिए वो पहली मंजिल की बालकनी से सड़क पर कूद गई।
 
मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी ख़बर : रिलांयस जियो गूगल के साथ ला रहा है सस्ता स्मार्टफोन फोन