Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशी महिला से चलती कार में गैंगरेप

Advertiesment
हमें फॉलो करें विदेशी महिला से चलती कार में गैंगरेप
नई दिल्ली , शनिवार, 21 फ़रवरी 2015 (09:23 IST)
नई दिल्ली। एक नाइजीरियाई महिला से यहां चलती कार में चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके से घर छोड़ने के लिए लिफ्ट मांगे जाने के बाद यह घटना बाद हुई। पुलिस ने बताया कि मयूर विहार के रहने वाले चारों आरोपियों को कथित बलात्कार के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिस वाहन में अपराध हुआ उसे जब्त कर लिया गया है। पीड़िता को कथित बलात्कार के बाद आज तड़के पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में छोड़ दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बतायाकि महिला घायल थी और नशे की हालत में थी जब मयूर विहार के पास चिल्ला गांव स्थित टोल प्लाजा पर तैनात कुछ सुरक्षा गार्डों ने उसे देखा। उन्होंने तकरीबन तड़के दो बजकर 40 मिनट पर पीसीआर को कॉल किया। उन्होंने बताया कि गाडरें ने महिला को नशे की हालत में चलते और फिर जमीन पर गिर पड़ते देखा। वे उसे उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह साकेत में एक फार्म हाउस से कार में सवार हुई थी जब कार में बैठे लोगों ने उसे दक्षिण दिल्ली में उसके घर पर छोड़ देने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गये जहां बारी-बारी से उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद से चिल्ला गांव में फेंक दिया।

जब उसने इसका विरोध किया तो उसे पीटा भी गया। आरोपियों ने उसका बैग भी छीन लिया जिसमें नकदी और उसका मोबाइल था। उन्होंने बताया कि हम उसके उबरने का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज करा सकें। मयूर विहार थाने में सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi