Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertiesment
हमें फॉलो करें मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (16:18 IST)
Ghazal Singer Pankaj Udhas Passes Away : मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार थे। 72 साल की उम्र में पंकज उधास ने अंतिम सांस ली।

पंकज उधास एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनका जिक्र होते ही हर किसी के मन में गजलें और प्यार भरे गाने आ जाते हैं। 
 
उनकी गजलें हर किसी के बेचैन मन को पल भर में शांत कर देने का काम करती हैं और उनके द्वारा गाए हुए प्यार भरे गाने सीधा दिल में उतर जाते हैं। उनकी गजलों और गानों की लिस्ट अगर खोली जाए तो काफी लंबी है।
 
उनके सदाबहार गानों में 'चिट्ठी आए न संदेश', 'न कजरे की धार', 'आदमी खिलौना है', 'चांदी जैसा रंग है तेरा' समेत कई गाने शामिल हैं। 
 
अपने बेहतरीन काम के लिए साल 2006 में पंकज उधास को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

नहीं थी पद्मश्री मिलने की जानकारी : आपको जानकर हैरानी होगी कि पंकज उधास को जब पद्मश्री देने की घोषणा हुई, तब उन्हें इस बारे में जानकारी ही नहीं थी। इतना ही नहीं, जब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने पंकज उधास से पद्मश्री से जुड़ा सवाल किया था, तब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की बात को अनदेखा कर दिया था। ये बात खुद सिंगर ने बताई थी। 
 
उन्होंने बताया था कि उनके गानों को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख भी पसंद करते थे। एक दिन उन दोनों की मुलाकात एक समारोह में हुई। इस समारोह में पंकज उधास ने परफॉर्म किया था और इसके बाद ही उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री से स्टेज के पीछे हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट ने 3 नए आपराधिक कानूनों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका की खारिज