Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बदमाशों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गाजियाबाद के पत्रकार की मौत

हमें फॉलो करें बदमाशों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गाजियाबाद के पत्रकार की मौत
, बुधवार, 22 जुलाई 2020 (09:43 IST)
गाजियाबाद (उप्र)। सोमवार रात को पत्रकार विक्रम जोशी पर कुछ बदमाशों ने हमला किया था। बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी थी। हमले के वक्‍त उनकी 2 बेटियां भी उनके साथ थीं। आज सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान जोशी की मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक, गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला किया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। जिसमें दिख रहा है कि करीब 5-6 बदमाशों ने पहले पत्रकार जोशी को घेरा और फिर उनके साथ मारपीट की।

बाद में जोशी को गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 16 जुलाई को पत्रकार जोशी ने थाना विजय नगर में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ लड़के उनकी भानजी के साथ छेड़खानी करते हैं, इसका उन्होंने विरोध भी किया था।

परिजनों का आरोप है कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती। छेड़छाड़ की सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि घटना के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी इंचार्ज राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम को सौंप दी है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप की प्रचार मुहिम ने डिजिटल माध्यम के जरिए एकत्र किया 2 करोड़ डॉलर का चंदा