Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धर्मांतरण विवाद, गिरिराज सिंह ने हाथ जोड़ की विनती, कराया हिंदू महिला का दाह संस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें धर्मांतरण विवाद, गिरिराज सिंह ने हाथ जोड़ की विनती, कराया हिंदू महिला का दाह संस्कार
, शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (11:14 IST)
बेगुसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक महिला के शव का विनती कर हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार करवाया। बताया जा रहा है कि महिला हिंदू थी और उसके बच्चों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था।
 
महिला की मौत के बाद उसके परिजन जब शव को ईसाई धर्म के अनुसार दफनाने ले जा रहे थे। तभी किसी ने इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। बजरंग दल कार्यकर्ता भी तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। 
 
जब परिजन दाह संस्कार के लिए राजी नहीं हुए तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मामले की सूचना दी। इस पर गिरिराज सिंह ने परिजनों से हाथ जोड़कर हिंदू धर्म के अनुसार शव का दाह संस्कार करने की विनती की। 
 
उन्होंने परिजनों को समझाया कि कुछ लोग हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं। उन्होंने परिजनों से हाथ जोड़कर सिमरिया स्थित गंगा घाट पर दाह संस्कार करने की विनती की। इसके बाद परिजन दाह संस्कार के लिए मान गए और शव का हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओडिशा सरकार ने डिजिटल तरीका अपनाकर 700 पेड़ बचाए