Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात के एक गांव में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत

हमें फॉलो करें गुजरात के एक गांव में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत
, शनिवार, 8 जनवरी 2022 (15:08 IST)
तापी (गुजरात)। गुजरात के तापी जिले के एक गांव में तेंदुए के हमले में 3 साल की 1 बच्ची की मौत हो गई। तापी जिले के सदादवल रेंज के वन अधिकारी (आरएफओ) चिराग अजारा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार शाम हनुमंतिया गांव में एक तेंदुआ आया और बच्ची को ले गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बच्ची के परिवार के सदस्य एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे।
 
अजारा ने कहा कि कई घंटों की तलाशी के बाद परिवार के सदस्यों ने आधी रात के आस-पास गन्ने के खेत के पास बच्ची के शव को देखा। हमें प्रमुख रूप से संदेह है कि उस पर तेंदुए ने हमला किया था। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
अजारा के मुताबिक बच्ची मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी। घटना उस समय हुई, जब वह शुक्रवार शाम ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी के बाहर खेल रही थी। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर तेंदुए को पकड़ने के लिए 6 पिंजरे लगा दिए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍या आपको पता है क्‍या होता है बारकोड और कैसे करता है काम?