Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करनाल में टोल प्लाजा के पास चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें करनाल में टोल प्लाजा के पास चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म
, बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (12:58 IST)
चंडीगढ़। पंजाब की 19 वर्षीय एक युवती ने हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के नजदीक अंडरपास में उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है। घटना को अंजाम देने के बाद वे वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिला किसी तरह अपने पति के पास पहुंची और दंपति ने मधुबन पुलिस को घटना की जानकारी दी।

करनाल जिले में मधुबन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर करनाल के सतौंदी गांव के एक फेरीवाले और उसक साथी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता विवाहित है और पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है।

उसने आरोप लगाया कि वह करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास शौचालय गई थी तभी 2 लोगों ने चाकू दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। महिला ने बताया कि वह रविवार रात अपने पति के साथ पानीपत से लौट रही थी और एक रिश्तेदार से मिलने के लिए टोल प्लाजा पर बस से उतरी थी। घटना के समय उसका पति वहीं एक दुकान पर चाय पी रहा था।

पुलिस ने बताया कि प्रमुख आरोपी ने सड़क किनारे कुटेल अंडरपास के पास उससे कथित तौर पर बलात्कार किया और दूसरे आरोपी ने गुनाह को अंजाम देने में उसकी मदद की। मधुबन थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वे वहां से फरार हो गए।

इसके बाद महिला किसी तरह अपने पति के पास पहुंची और दंपति ने मधुबन पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोप में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सिंह ने बताया कि प्रमुख आरोपी को सोमवार को और उसके साथी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित शाह से मुलाकात करेंगे अरविंद केजरीवाल, क्या शाहीन बाग पर होगी बात?