Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भयानक! कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड के टुकड़े कर खा गया...

हमें फॉलो करें भयानक! कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड के टुकड़े कर खा गया...
जेफरसनविले , सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (11:50 IST)
अमेरिका के दक्षिण इंडियाना में एक ऐसे सनकी आशिक के वकीलों के कोर्ट में दलील दी है कि उस पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता क्योंकि वह कुछ भी समझने की हालत में नहीं है।
 
उस पर आरोप है कि उसने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड का रेप करके कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं, दिल को दहला देने वाली इस वारदात में उसने कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड की लाश के टुकड़े किए और उन्हें खाया भी। दरअसल ये सनकी आशिक जैफरसनविले के दक्षिणी इंडियाना का रहने वाला है। 
 
इस खूनी खेल की सुनवाई कोर्ट में चल रही है, जिसमें नया मोड़ सामने आया है। गिरफ्त में आए जोसेफ ओबरहनसले की ओर से कोर्ट में अपील की गई है कि वह मुकदमे का सामना करने लायक नहीं है। उसके वकीलों के मुताबिक जोसेफ की दिमागी हालत अभी भी ठीक नहीं है और वह कोर्ट की कार्यवाही को समझने में सक्षम नहीं है। 
 
दरअसल, 35 साल के ओबरहनसले पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड का रेप, कत्ल और उसकी लाश के टुकड़े को खाया भी था। ये घटना सितंबर 2014 की है, जब जोसेफ ने सनक में गर्लफ्रेंड टैम्मी जो ब्लाटन का कत्ल कर दिया था। अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक अगर जोसेफ इस आरोप में दोषी पाया जाता है तो उसे मौत की सजा सुनाई जा सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नशेड़ी यात्री ने विमान परिचारिकाओं को छेड़ा