Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खौफनाक, ब्रेकअप से खफा गर्लफ्रेंड ने किया एसिड अटैक

Advertiesment
breakup
इडुक्की। केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो जाने से इतनी खफा हो गई कि उसने उस एसिड से हमला कर दिया। युवक का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

खबरों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम जिले के अरुण कुमार पर आदिमाली इडुक्की जिले की लड़की ने एसिड अटैक किया। जिससे अरुण की एक आंख की रोशनी चली गई। लड़की अरुण की गर्लफ्रेंड थी और वह ब्रेकअप से खफा थी।

घटना 16 नवंबर की है। लड़की ने अरुण को एक चर्च के पास बुलाया और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल, इंदौर में पुलिस-कमिश्नर प्रणाली लागू होने के फायदे, पूर्व DGP सुभाष अत्रे से जानिए पूरा सिस्टम