Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमरे में आग लगने से 5 लड़कियों की जलने से मौत...

Advertiesment
हमें फॉलो करें कमरे में आग लगने से 5 लड़कियों की जलने से मौत...
, शनिवार, 5 जनवरी 2019 (10:37 IST)
वारसॉ। उत्तरी पोलैंड के कोस्ज़ालीन शहर में एक कमरे में आग लगने से पांच किशोरियों की जलकर मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


गृहमंत्री जोआचिम ब्रुडज़िंस्की ने ‘टीवीएन24’ से कहा कि इस घटना में मारी गई लड़कियों की उम्र 15 वर्ष है, लड़कियां उनमें से एक का जन्मदिन मना रही थीं।

दमकल विभाग के प्रवक्ता तोमास्ज कुबैक ने महिलाओं के मारे जाने की पुष्टि की और कहा कि बुरी तरह झुलस गए एक युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
सांकेतिक फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौसम अपडेट : बर्फबारी और शीतलहर के कारण उत्तरी भारत में सर्दी का सितम जारी...