Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तबाही की आहट : जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगढ़ के पास टूटा ग्लेशियर

हमें फॉलो करें तबाही की आहट : जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगढ़ के पास टूटा ग्लेशियर

एन. पांडेय

, रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (23:10 IST)
चमोली। चमोली जिले के बद्रीनाथ जोशीमठ मार्ग पर 400 मेगावॉट की जल विद्युत परियोजना की बेराज साइड लामबगड़ के समीप ग्लेशियर खिसकने की तस्वीर सामने आई है। इस समय ये ग्लेशियर की हवा और बर्फ खिसकी काफ़ी अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ में हो रही भारी बर्फबारी से ग्लेशियर खिसकने की घटना सामने आने की बात कही जा रही है।

कुछ ही दिन पूर्व मलारी में भी ऐसी घटना सामने आई थी। बदरीनाथ हाईवे पर भी बदरीनाथ हाईवे पर 3 ग्लेशियर पॉइंट है, जहां पर हर साल ग्लेशियर या अबलांच आता रहता है। हालांकि इस घटना से नुकसान नहीं हुआ है।
केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड और ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को हुई हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण सोनगाड़ से लेकर गंगोत्री के बीच करीब 40 किलोमीटर क्षेत्र में अवरुद्ध है। मार्ग को खोलने की कवायद जारी है। सीमा सड़क संगठन की टीम बर्फ की चादर को हटाने में जुटी है‌।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

India vs Pakistan : रोड्रिग्स और ऋचा ने ICC Womens T20 World Cup में भारत को दिलाई जीत, पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया