Publish Date: Sat, 30 Apr 2016 (12:21 IST)
Updated Date: Sat, 30 Apr 2016 (12:24 IST)
पणजी। रूस की 25 वर्षीय एक महिला से एक गेस्ट हाउस के मालिक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। परनेम पुलिस ने शुक्रवार बताया कि पीड़िता उस गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी।
निरीक्षक संजय दलवी ने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब लड़की अपने कमरे में सोई हुई थी। आरोपी की पहचान मोर्जिम क्लब गेस्ट हाउस के मालिक जेम्स डिसूजा के तौर पर हुई है। शिकायत दर्ज होने के बाद से वह लापता है।
दलवी ने बताया कि चिकित्सीय जांच में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। (भाषा)