Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोवा में श्री लैराई जात्रा में भगदड़, 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Advertiesment
ambulance
Goa Stampade news : गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा में शनिवार को भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी श्री लैराई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे की वजह पता नहीं चली है।  
 
उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने हादसे में 6 लोगों के मारे जाने और 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्‍टि की। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 
 
हादसे की खबर मिलते ही मुख्‍यमंत्री प्रमोद सांवत घायलों का हाल जानने बिचोलिम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। 
 
गोवा कांग्रेस ने श्री लैराई देवी जात्रा में हुई भगदड़ पर दुख जताते हुए कहा कि हम इस दुखद घटना की निंदा करते हैं और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: पाकिस्तान ने लगातार 9वें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब