Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 महिलाओं से 71 लाख रुपए का सोना जब्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold seized
, गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (20:11 IST)
हैदराबाद। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो महिला यात्रियों के पास से 71 लाख रुपए मूल्य की करीब 2.36 किलोग्राम सोने की छड़ें जब्त कीं।
 
विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सीमा शुल्क वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने एक महिला के पास से 2,000 ग्राम सोना और दूसरे यात्री के पास से 366 ग्राम सोना जब्त किया जो बुधवार को सउदी एयरलाइंस के एक विमान से जेद्दा से पहुंची थीं।
 
सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दो यात्रियों के पास से जब्त की गई सोने की छड़ों की कीमत क्रमश: 60 लाख और 10.98 लाख रुपए है। उन्होंने बताया, दोनों महिलाओं ने अपने कपड़ों में सोने की छड़ें छुपा रखी थीं। उन्होंने बताया कि एक को हिरासत में ले लिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्‍यमंत्री पद की दावेदारी पर ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया बोले...