Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP के गोंडा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें UP के गोंडा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गोंडा , बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (19:46 IST)
Uttar Pradesh Crime News : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रास्ते में अकेला देखकर आरोपी ने किशोरी को रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली गरीब परिवार की किशोरी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। मामले की जांच जारी है।
थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बुधवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली गरीब परिवार की किशोरी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वह काम निपटाकर अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाले इश्तियाक (26) ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इश्तियाक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पाठक ने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली का CM हाउस शीशमहल सील, मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला