Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी में नाचते-नाचते मर गया दूल्हा

Advertiesment
groom
आणंद (गुजरात)। अपनी बारात में दोस्त के कंधे पर बैठ कर नाच रहे एक दूल्हे की गुरुवार रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से हो गई। 
 
यह हादसा गुजरात के आणंद जिले के बोरसद शहर में हुआ, जहां रणोली से आई बारात निकली थी। जब बारात कन्या पक्ष के घर की तरफ जा रही थी तो डीजे की धुन पर नाच रहे बारातियों में दूल्हा सागर सोलंकी भी शामिल था। लगभग 25 साल का सागर अपने एक दोस्त के कंधे पर बैठकर नाच रहा था।
 
इसी दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से वह दोस्त के कंधे पर ही निढाल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपनी ही बारात में नाचते समय हुई मौत की यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई।
 
दूल्‍हे सागर के पिता राजेश सोलंकी ने बताया, मंगलवार रात दुल्‍हन के घर के लिए रवाना हुए बाराती पूरे जोश में थे। इसी खुशी में दूल्‍हा बना सागर भी अपने दोस्‍तों के कंधे पर बैठा डांस कर रहा था तभी उसे दिल का दौरा पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परीक्षा परिणामों से न डरें, जीवन अनमोल है...