Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुलेट वाली दुल्हन, विवाह स्थल पर एंट्री देखकर ही दंग रह गए मेहमान

हमें फॉलो करें बुलेट वाली दुल्हन, विवाह स्थल पर एंट्री देखकर ही दंग रह गए मेहमान
, सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (13:10 IST)
बारां। आमतौर पर दुल्हन के रूप में ऐसी लड़की की छवि सामने आती है, जो सजी-धजी और सकुचाई सी नजर आती है, लेकिन राजस्थान के बारां की एक अनोखी शादी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दुल्हन ने जिस तरह से विवाह स्थल पर एंट्री की उसे देखकर सभी मेहमान दंग रह गए। दरअसल, यह अनोखी दुल्हन काला चश्मा लगाए और बुलेट पर सवार होकर शादी के लिए पहुंची थी। 
 
यह अनोखी शादी बारां जिले के छबड़ा कस्बे की है, जहां कामेक्षा जांगिड़ की शादी सुनील के साथ हुई है। यूं तो कामेक्षा की शादी का हर अंदाज निराला था, लेकिन वरमाला के लिए उसकी बुलेट से एंट्री काफी यादगार रही। इससे पहले दूल्हा-दुल्हन की घोड़े पर साथ-साथ बिंदोरी निकाली गई। आमतौर पर ऐसा दिखाई नहीं देता। 
 
दूल्हा भी कस्बे के ही धन्नानगर इलाके का रहने वाला है। वह अपने घर से घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर पर पहुंचा था। इसके बाद दुल्हन भी घोड़ी पर बैठी और धूमधाम से कस्बे में बिंदोरी निकाली गई। डीजे की धुन पर परिजन नाचते हुए चल रहे थे। 
 
विवाह में शामिल परिजनों के मुताबिक कामेक्षा को बचपन से बुलेट चलाने का शौक था। उसे बुलेट अच्छे से चलाना भी आता था। जब वरमाला के लिए दुल्हन बुलेट से पहुंची तो एक पल के सभी दंग रह गए। दुल्हन के पिता सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनका कहना था कि बेटे की तरह बेटी का भी हर सपना पूरा करना चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठाणे में अवैध डांस बार पर पुलिस का छापा, 53 लोगों को लिया हिरासत में