Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात कांग्रेस के पास विश्वसनीय नेताओं का अभाव : विजय रूपानी

Advertiesment
Gujarat Congress
नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राज्य के दौरे से पता चलता है कि पार्टी के पास कोई विश्वसनीय नेता नहीं है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी।
 
राहुल ने सोमवार से गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र का अपना दौरा शुरू किया। उन्होंने द्वारिकाधीश मंदिर में जाकर दर्शन किए। कांग्रेस ने गुजरात में भाजपा की सरकार को निशाने पर लेते हुए एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है। राज्य में भाजपा लगातार पिछले 19 साल से सत्ता में है। रूपानी ने कांग्रेस के अभियान को खारिज करते हुए कहा कि आलोचना केवल मीडिया में है।
 
गुजरात सदन के भूमिपूजन के बाद रूपानी ने कहा कि राहुल का आना (गुजरात में) इस बात को स्वीकार करना है कि कांग्रेस के पास कोई विश्वसनीय स्थानीय नेतृत्व नहीं है। यदि वे मजबूत होते और नजर आ रहे होते तो उन्हें जाने की जरूरत नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी।
 
रूपानी ने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी अब प्रधानमंत्री हैं इसलिए हमने 150 सीटों का लक्ष्य तय किया है। हम राज्य में सभी 26 लोकसभा सीटों पर सूपड़ा साफ करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीएचयू घटना पर मोदी-शाह ने की योगी से बात