Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP और MP के बाद गुजरात में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किया ऐलान

हमें फॉलो करें UP और MP के बाद गुजरात में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किया ऐलान
, सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (07:32 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून जल्द लाएगी। वड़ोदरा में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ विधानसभा में कानून लाने जा रहे हैं... आने वाले दिनों में भाजपा सरकार लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाएगी। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ऐसा कानून लाया जा चुका है।
webdunia
मंच पर बेहोश हुए रूपाणी : मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ALSO READ: Rinku Sharma Murder : BJP के शासन में सुरक्षित नहीं हिन्दू, AAP नेता राघव चड्ढा गृहमंत्री अमित शाह से पूछे 6 सवाल
भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी। रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में वे खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रूपाणी के स्वास्थ्य को लेकर देर रात तक अस्पताल की ओर से कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

वक्तव्य के अनुसार, मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा। यह रूपाणी की वड़ोदरा में दिन के दौरान तीसरी राजनीतिक रैली थी। वड़ोदरा नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ. विजय शाह ने कहा कि रूपाणी मंच पर बेहोश हो गए और मैंने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वे ठीक थे और मंच से कार तक चलकर गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rinku Sharma Murder : BJP के शासन में सुरक्षित नहीं हिन्दू, AAP नेता राघव चड्ढा गृहमंत्री अमित शाह से पूछे 6 सवाल