Publish Date: Tue, 21 May 2019 (08:51 IST)Updated Date: Tue, 21 May 2019 (10:01 IST)
अहमदाबाद। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम gseb.org.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर देखे जा सकते हैं।
इसमें लगभग 5 लाख 51 हजार विद्यार्थी सफल रहे। 99% अंक के साथ सावनी ईश्वरभाई ने राज्य में टॉप किया।
अंग्रेजी माध्यम में 88.11, गुजराती में 64.58 और हिन्दी माध्यम में 72.66 प्रतिशत विध्यार्थी पास हुए। परीक्षा परिणाम gseb.org पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर देखे जा सकते हैं।
10वीं में इस साल लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। 80.06 फीसदी के साथ सूरत जिला सबसे पहले पायदान पर रहा। इस बार 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 19 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में करीब 8.28 लाख छात्र शामिल हुए थे।