Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्थान के गृहमंत्री ने दी मनमोहन को गालियां...

हमें फॉलो करें राजस्थान के गृहमंत्री ने दी मनमोहन को गालियां...
, सोमवार, 20 जून 2016 (12:33 IST)
चुरू। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के लिए अभद्र भाषा का उपयोग है। कांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना की है। हालांकि बाद में कटारिया ने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली।
यहां बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कटारिया अपशब्द बोलते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह जब अमेरिका दौरे पर जाते थे तो विमान तल पर उनकी अगवानी के लिए ऐरा-गैरा नत्थू खैरा पहुंचता था, जबकि नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए बड़े-बड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं।
 
एबीपी न्यूज के मुताबिक कटारिया ने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के लिए आठ बार अपशब्दों का प्रयोग किया। 
उन्होंने मनमोहन के लिए तू-तड़ाक वाली शैली का उपयोग किया। कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा ने कटारिया के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि घमंड के घोड़े पर सवार भाजपा नेता आपराधिक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह देश की जनता का अपमान है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जन्मदिन मनाकर फिर उड़ गए राहुल गांधी