Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तृप्ति देसाई ने हाजी अली दरगाह में चढ़ाई चादर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Haji Ali Dargah
मुंबई , सोमवार, 29 अगस्त 2016 (11:59 IST)
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय द्वारा हाजी अली दरगाह में मजार के पास महिलाओं के प्रवेश पर रोक हटाने के 2 दिन बाद भू-माता ब्रिगेड की कार्यकर्ता तृप्ति देसाई रविवार को दरगाह पहुंचीं और एक चादर चढ़ाई। तृप्ति ने साथ ही घोषणा की कि अब वे केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के पूजा के अधिकार के लिए संघर्ष करेंगी।

 
देसाई ने मुंबई के वरली समुद्र तट के पास में एक टापू स्थित दरगाह के बाहर कहा कि पिछली बार जब हम यहां हाजी अली दरगाह आए थे तब हमने उच्च न्यायालय में अपने पक्ष में फैसले के लिए दुआ मांगी थी। चूंकि हमारी दुआ सुनी गई और वह कबूल हुई और हम हाजी अली बाबा का आशीर्वाद लेने और चादर चढ़ाने के लिए यहां आए हैं। 
 
शहर के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक सैयद पीर हाजी अली शाह बुखारी का मजार भारतीय इस्लामी वास्तुकला का एक प्रमुख नमूना है।
 
तृप्ति ने मुस्लिमों सहित देश के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए दरगाह के ट्रस्ट से अनुरोध किया कि वह उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय नहीं जाए। उन्होंने यद्यपि साथ ही यह विश्वास भी जताया कि यदि ऐसा कोई कदम उठाया भी गया तो उच्चतम न्यायालय महिलाओं के पक्ष में फैसला सुनाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में लोमहर्षक घटना, छेड़छाड़ के विरोध पर लड़की को जिंदा जला दिया!