Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरिके क्रूज से हुआ नुकसान, जल-थल में चलने वाली बस को बेचेगा पंजाब

हमें फॉलो करें हरिके क्रूज से हुआ नुकसान, जल-थल में चलने वाली बस को बेचेगा पंजाब
चंडीगढ़ , गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (07:29 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पर्यटन और संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ड्रीम परियोजना 'हरिके क्रूज' से हुए नुकसान को कम करने के लिए उसकी नीलामी करने का फैसला किया है। ‘हरिके क्रूज’ एक बस है, जो जल और थल दोनों में चलती है, जिसकी लागत 8.62 करोड़ रुपए आई थी। 
 
इस परियोजना को खराब पहल बताते हुए सिद्धू ने कहा कि हरिके तरन तारण में सिर्फ 10 दिनों के लिए चलाई गई, जिससे सरकार को केवल 70,000 रुपए की कमाई हुई थी जो उसकी कुल लागत का पांच प्रतिशत भी नहीं है। 
 
उन्होंने सुखबीर पर इस परियोजना के लिए किसी नियम का पालन नहीं करने और उसकी व्यवहार्यता की जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सिर्फ अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए यह परियोजना शुरू की और इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्कूल का अजीबोगरीब आदेश, लड़कियों को विशेष रंग के अंत:वस्त्र पहनने‍ निर्देश