Publish Date: Tue, 31 Aug 2021 (22:03 IST)Updated Date: Tue, 31 Aug 2021 (22:14 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस की कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खींचतान जारी है।
इस बीच पार्टी के हरीश रावत ने चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की है। सिद्धू के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा, पंजाब कांग्रेस महासचिव परगट सिंह साथ मुलाकात की। कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की।