Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाणा में सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें हरियाणा में सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत
, शनिवार, 8 जुलाई 2017 (12:36 IST)
झज्जर (हरियाणा)। हरियाणा में मारत गांव के निकट एक एसयूवी और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एसयूवी सवार 8 लोगों की मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि 7 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि 1 व्यक्ति की मौत घायल अवस्था में पीजीआई रोहतक अस्पताल ले जाए जाने के दौरान हो गई। झज्जर पुलिस के डीएसपी (बेरी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। वाहन बहादुरगढ़ की तरफ जा रहा था।
 
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राघबीर, राजू, जगदीश, बीरबल, भागीरथ, राजू, सोनू और सुखेंद्र (चालक) के रूप में हुई है। ये सभी लोग दादरी के रहने वाले थे और 27-35 साल के बीच के थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी की आड़ में हो रहा है यह 'खेल'...