Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Panipat : जिम में एक्सरसाइज करते समय DSP की हार्ट अटैक से मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Panipat DSPs death
, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (14:23 IST)
पानीपत जेल के डीएसपी जोगिंदर देसवाल की मौत हो गई। मीडिया खबरों के मुताबिक मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक जोगिंदर देसवाल रोजाना की तरह जिम कर रहे थे, तभी अचानक से उन्हें झटका लगा और वे गिर गए।
 
खबरों के अनुसार उन्हें चेहरे पर भी चोट आई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घो‍षित कर दिया। डीएसपी जेल जोगिंदर देसवाल की उम्र 52 साल थी।
 
वे करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे। वे एडवोकेट भी रहे हैं। कई साल उन्होंने प्रैक्टिस भी की है। उसके बाद उन्होंने डीएसपी जेल का एग्जाम क्लियर किया। वे करनाल जेल के डीएसपी रहें। अभी वो पानीपत जेल के डीएसपी थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वाघ बकरी चाय कंपनी के मालिक पराग देसाई का 49 साल में निधन, आवारा कुत्तों ने किया हमला