Publish Date: Sun, 29 Oct 2017 (08:34 IST)
Updated Date: Sun, 29 Oct 2017 (08:38 IST)
मुबंई। मुबंई में फेरीवालों ने शनिवार को एमएनएस कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
पिटाई से पहले कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई के फेरी वालों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि खुद को बचाने के लिए कानून हाथ में लेना पड़े तो लो लेकिन गुंड़ों से मार मत खाओ।
संजय निरुपम की सभा खत्म होते ही एमएनएस कार्यकर्ता एक बार फिर से मलाड स्टेशन पर फेरीवालों के बीच पहुंचे। इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया और फेरीवालों ने उनकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
इस वारदात के बाद से मलाड पश्चिम में रेलवे स्टेशन के आसपास तनाव बना हुआ है। झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है।