Publish Date: Mon, 30 Oct 2017 (10:31 IST)
Updated Date: Mon, 30 Oct 2017 (11:10 IST)
शिमला। माफिया राज को खत्म करना, महिलाओं की सुरक्षा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त चारधाम यात्रा और युवाओं के लिए रोजगार हिमाचल प्रदेश के लिए भाजपा के दृष्टिपत्र में शामिल मुख्य मुद्दे हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को यहां इसे जारी किया।
दृष्टिपत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय में सभी तरह के अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए 24 घंटे के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करना, मादक पदार्थों और अपराध से निपटने के लिए सोमनाथ वाहिनी स्थापित करना शामिल है, जो एक कार्यबल होगा।
कोटखाई बलात्कार एवं हत्या का मामला तथा अन्य घटनाओं को लेकर हुए व्यापक प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था को बेहतर करने के उपायों पर मुख्य जोर देना है। इसमें कहा गया है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के विधायक अपनी सभी संपत्ति की घोषणा करेंगे। (भाषा)