Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में जल स्रोत जमे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Himachal Pradesh
, गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (21:58 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जल के प्राकृतिक स्रोतों के जमने के साथ कड़ाके की ठंड जारी रही और पनबिजली उत्पादन प्रभावित हुआ, वहीं कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कई जगहों पर फिर से बर्फबारी होने से पारा शून्य से नीचे आ गया।
राष्ट्रीय राजधानी में धूप खिलने से मौसम खुशगवार रहा और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में जबरदस्त शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान और नीचे आ गया और ऊंचाई वाले इलाकों में जल के सभी प्राकृतिक स्रोत जम गये जिससे सतलज, ब्यास और रावी नदियों में पानी कम आने से पनबिजली उत्पादन प्रभावित हुआ।
 
प्रदेश में केलोंग में तीन सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। लाहौल एवं स्पीति में कल्पा और किन्नौर जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 3.7 डिग्री और शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं जम्मू-कश्मीर में पहलगाम और उंचाई वाले इलाकों में कुछ अन्य स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई और कल पूरी घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे आ गया।
 
पंजाब और हरियाणा में पारा तेजी से गिरा और इन दोनों राज्यों में करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार में यद्यपि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, धूप खिलने से मौसम सुहाना रहा। पटना में न्यूनतम तापमान गिरकर 10.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस का प्रचार करेंगे अभिनेत्री नगमा, रजा मुराद