khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दू देवता की प्रतिमा पर चढ़ाया क्रॉस की आकृति वाला नेकलेस

Advertiesment
Hindu god
पणजी। यूरो 2016 का फाइनल मैच जीतने वाली पुर्तगाल फुटबॉल टीम के एक प्रशंसक को दक्षिण गोआ स्थित एक मंदिर में कथित रूप से एक हिन्दू देवता की प्रतिमा पर क्रॉस के निशान वाला नेकलेस चढ़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि पुर्तगाल टीम के यूरो 2016 का फाइनल मैच जीतने के कुछ ही घंटों बाद लुकास कारवाल्हो नामक इस व्यक्ति ने कल संगेम गांव स्थित एक मंदिर में स्थापित देवता की प्रतिमा पर क्रॉस के निशान वाला नेकलेस चढ़ाया था।
 
पुलिस इंस्पेक्टर उत्तर राउत देसाई ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं ने देवता की मूर्ति पर क्रॉस के निशान वाला नेकलेस चढ़ाए जाने के बारे में शिकायत की। 
 
उन्होंने बताया कि स्थानीय युवक लुकास कारवाल्हो को कल संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया और उसने ऐसा करने की बात कबूल भी की और बताया कि यूरो 2016 के फाइनल मैच में पुर्तगाल की जीत का जश्न मनाने के लिए उसने ऐसा किया। पुर्तगाल का पूर्व उपनिवेश रहा गोवा 1961 में आजाद हुआ था।
 
देसाई ने बताया कि व्यक्ति के कृत्य से किसी तरह का साम्प्रदायिक तनाव नहीं भड़का, क्योंकि उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलोग उससे आगे की पूछताछ कर रहे हैं। हम लोग इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि अपने इस कृत्य के जरिए क्या साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने की उसकी कोई मंशा थी या नहीं।  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐसे हुई भूत-प्रेतों पर रिसर्च करने वाले गौरव तिवारी की मौत!