Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

80 लाख के मकान! फिर भी भूखे मर गए...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 80 लाख के मकान! फिर भी भूखे मर गए...
, बुधवार, 25 मई 2016 (14:01 IST)
कई बार किस्मत के खेल को समझना आसान नहीं होता। उत्तरी बेंगलुरु के सुल्तानपाल्या में मंगलवार को बुजुर्ग दंपति के शव मिले हैं। बुजुर्ग व्यक्ति का शव घर के मुख्य हॉल में पाया गया, जबकि महिला का सड़ा गला शव बेडरूम में मिला। 
 
दंपति की पहचान बेंगलुरु पुलिस के सीटी आर्म्ड रिजर्व फोर्स के एक पूर्व हेड कॉन्स्टेबल वेनकोबा राव और उनकी पत्नी कलादेवी बाई के रूप में की गई है। दोनों की उम्र 80 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार इनकी मौत भूख के कारण हुई है। पत्नी कलावती के मौत करीब 1 सप्ताह पहले हुई थी, जबकि वेनकोबा राव की मौत मंगलवार को हुई है। जब घर से तेज बदबू पड़ोसियों को महसूस हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक जिस घर में यह दंपति भूख से मर गए, उस घर की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है।
 
आपको जानकर हैरानी होगी कि 80 लाख के इस घर में पिछले चार सालों से बिजली नहीं है। साथ ही, घर में पानी का भी कोई कनेक्शन नहीं है। वेनकोबा के शव के आसपास पानी की बोतलें, बचे-खुचे खाने के साथ प्लास्टिक कवर और देवियों की तस्वीरें मिली हैं।
 
पुलिस के अनुसार वेनकोबा पिछले एक हफ्ते से अपनी पत्नी के शव के साथ घर में रह रहा था। उनका मानना है कि भूख की वजह से दंपति की मौत हुई है, क्योंकि पूरे घर में ताजा खाने का कोई नामोनिशान नहीं था। एक पड़ोसी तस्लीम ने बताया कि जब घर से बदबू आई तो हमें लगा कि मरे चूहे की बदबू है। जब बदबू बहुत अधिक बढ़ गई तो वह उस घर में घुसे, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एबी डिविलियर्स ने जिता तो दिया पर कहा, मैं घबरा गया था