khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या नेपाल भाग गई है राम रहीम की 'बेटी' हनीप्रीत...

Advertiesment
Honeypreet
लखीमपुर खीरी। बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की करीबी सहयोगी हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस लखीमपुर खीरी पहुंची। ऐसी आशंका है कि वह नेपाल भाग गई है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चैरसिया ने आज यहां बताया कि हरियाणा पुलिस के दो अफसर कल नेपाल से सटे गौरीफंटा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौरीफंटा थाने के साथ कुछ सूचनाएं साझा कीं और हनीप्रीत के सीमा पार करके नेपाल भागने की अपनी आशंकाओं के बारे में बताया।
 
उन्होंने बताया कि हनीप्रीत के नेपाल भागने के बारे में कोई सुराग नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई।
 
चैरसिया ने बताया कि सीमा पर पंजाब की पंजीयन संख्या वाली एक लावारिस गाड़ी बरामद की गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसकी है और उसका हनीप्रीत से कोई जुड़ाव तो नहीं है।
 
मालूम हो कि डेरे में रहने वाली दो साध्वियों से बलात्कार के आरोप में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पिछले महीने 20 साल की सजा सुनाये जाने के बाद हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिक्स सम्मेलन : चीन में प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा दिन...