Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Pathankot: मेस कर्मचारी के हमले में वायुसेना की महिला अधिकारी गंभीर रूप से घायल

हमें फॉलो करें Pathankot: मेस कर्मचारी के हमले में वायुसेना की महिला अधिकारी गंभीर रूप से घायल
चंडीगढ़ , मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (18:45 IST)
Pathankot: पंजाब के पठानकोट जिले में एक मेस (भोजनालय) कर्मचारी के हमले में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की एक महिला अधिकारी (A woman officer)गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी शुक्रवार रात को महिला अधिकारी, जो एक स्क्वॉड्रन लीडर (squadron leader) हैं, के घर में लूटपाट के इरादे से घुसा।
 
पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि उस समय अधिकारी सोई हुई थीं, लेकिन आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने मेस कर्मचारी को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने चाकू से कई वार करके अधिकारी को घायल कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान मक्खन सिंह के रूप में की गई है और उसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। खख ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय महिला अधिकारी घर पर अकेली थीं।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पास के मकान में रह रही एक अन्य महिला वायुसेना अधिकारी पीड़िता के आवास पर गईं, जहां उन्होंने स्क्वॉड्रन लीडर को घायल अवस्था में पाया। उन्होंने बताया कि घायल अधिकारी को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हरियाणा के चंडी मंदिर स्थित सेना के अस्पताल में रेफर किया गया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के आवास के निकट रहता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय-अमेरिकी सांसद डॉ. एमी बेरा को मिला 'चैंपियन ऑफ हेल्थकेयर इनोवेशन अवॉर्ड'