Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

असम में बदमाशों ने PNB शाखा से 60 लाख रुपए लूटे

Advertiesment
हमें फॉलो करें असम में बदमाशों ने PNB शाखा से 60 लाख रुपए लूटे
, शनिवार, 21 नवंबर 2020 (08:31 IST)
नलबाड़ी। असम के नलबाड़ी जिले में शुक्रवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा से 60 लाख रुपए लूट लिए। अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने वारदात स्थल से भागते हुए गोलीबारी की जिसमें नयन दास नामक एक व्यक्ति घायल हो गया।
उन्होंने कहा कि हथियारों से लैस 4 युवक मोटरसाइकल पर सवार होकर आए थे। पंजाब नेशनल बैंक की यज्ञभूमि शाखा में दाखिल होने के बाद डकैतों ने कर्मचारियों पर बंदूक तानकर रकम ली और फरार हो गए।उन्होंने बताया कि हमलावरों ने मास्क और हेलमेट पहन रखा था।
 
पुलिस अधीक्षक अमनजीत कौर ने कहा कि वारदात स्थल से 3 दगे हुए कारतूस बरामद हुए हैं। लुटेरों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विस्कॉन्सिन में मॉल में गोलीबारी, 8 लोग घायल