Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपनी ही शादी में दूल्हे राजा ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हमें फॉलो करें अपनी ही शादी में दूल्हे राजा ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला
, बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (08:36 IST)
मुंगेर। बिहार के मुंगेर में अपनी ही शादी में दूल्हे राजा ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। आज तक आपने बारातियों को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते ही देखा होगा लेकिन बिहार के मुंगेर जिले में खुद दूल्हे राजा हाथ में बंदूक लेकर फायरिंग करते नजर आया।

बारातियों के बीच इस बंदूकबाज दूल्हे ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बारात में मौजूद साथी भी दूल्हे को देख बंदूक लेकर ठांय-ठांय करने लगा। इस दौरान बारात में शामिल लोगों की सांसें थम सी गई। दूल्हे को फायरिंग करते देख लोग भी हैरान थे।
 
दूल्हे को बंदूक चलाते देख बारातियों ने अपने कैमरे में तस्वीरें कैद कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तब लोगों ने इस घटना की जांच की मांग कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल हुए इस वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: ठंड से मिली मामूली राहत, न्यूनतम तापमान बढ़ा, लद्दाख और कश्मीर में वर्षा की संभावना