Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Advertiesment
India Pakistan
जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
अधिकारियों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल ने इसका माकूल जवाब दिया और जवाबी गोलीबारी की। गोलीबारी हीरानगर सेक्टर में चकरा गांव में सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई थी, जो ढाई घंटे से अधिक चली।
 
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में किसी भारतीय सैनिक के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने मोर्टार भी दागे।
 
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास 1 ग्रामीण की मौत और 4 अन्य के घायल होने की घटना के 1 दिन बाद पाकिस्तान की ओर से हालिया संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गिरिराज सिंह को महंगे पड़े विवादित बयान, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया तलब