Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जनसामान्य के लिए सर्वाधिक पहुंच वाला बैंक बनेगा : द्रौपदी मुर्मू

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जनसामान्य के लिए सर्वाधिक पहुंच वाला बैंक बनेगा : द्रौपदी मुर्मू
रांची , रविवार, 2 सितम्बर 2018 (13:43 IST)
रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को यहां रांची की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा का उद्घाटन करते हुए कहा कि पोस्ट पेमेंट बैंक जनसामान्य के लिए सर्वाधिक पहुंच वाला बैंक बनेगा।
 
राज्यपाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पोस्ट ऑफिस से जुड़े होने के कारण यह जनसामान्य के लिए सर्वाधिक पहुंच वाला बैंक बनेगा। यह सभी के भरोसे पर खरा उतरेगा तथा अपने को एक लोकप्रिय बैंक के रूप में साबित करेगा।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय डाक का विशाल नेटवर्क है तथा इसकी विस्तृत पहुंच है, लगभग 1 लाख 55 हजार डाकघर हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 1 लाख 30 हजार डाकघर स्थित हैं। लगभग 3 लाख से अधिक डाकिए और ग्रामीण डाक सेवकों का विशाल कार्यबल है, जो ग्रामीण, शहरी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों में द्वार पर बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
 
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को इस बड़े कार्य का शुभारंभ करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को पूरे देश में इस बैंक का शुभारंभ किया जा रहा है, जो पूरे देशवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने इस कार्य के लिए राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में बाढ़ : पूर्व चेतावनी को लेकर मौसम विभाग और राज्य सरकार आमने-सामने