Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इराक की सरजमीं पर लहराया भारत का तिरंगा

नीमच के अशफाक बूटवाला ने तिरंगा लेकर पूरी की धार्मिक यात्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें इराक की सरजमीं पर लहराया भारत का तिरंगा

मुस्तफा हुसैन

, सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (18:18 IST)
नीमच। बोहरा समाज के सामाजिक कार्यकर्ता और पेशे से कॉन्ट्रेक्टर अशफाक बूटवाला ने ईराक की सरज़मीं पर तिरंगा फहराया और तिरंगे के साथ अपनी पूरी धार्मिक यात्रा की।

अशफाक कॉन्ट्रेक्टर पिछले 15 दिन से इराक यात्रा पर हैं। वे वहां इमाम हुसैन के चेहलुम में शिरकत करने गए हुए हैं। वहां उन्होंने नजफ से कर्बला तक पैदल यात्रा की, जिसे अरबाइन कहते हैं। यह यात्रा 80 किलोमीटर से अधिक की होती है।

इस यात्रा में करोड़ों अकीदतमंद शामिल होते हैं और यह यात्रा चेहलुम पर आयोजित होती है। अशफाक कॉन्ट्रेक्टर विगत कई सालों से इस यात्रा में शामिल होते रहे हैं।

इस बार भी उन्होंने अपनी यात्रा तिरंगा लेकर की। वे कर्बला में अपनी यात्रा पूरी कर 29 अक्टूबर को भारत लौटेंगे। इस यात्रा में वे जहां-जहां भी गए तिरंगा फहराया। भारत से भी लाखों अकीदतमंद इस यात्रा में शामिल होते हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोल्फर वुड्स ने की 54 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, जोजो चैंपियनशिप जीती