Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजौरी में पाक फायरिंग में एक जवान शहीद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian army
, सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (00:23 IST)
सुरेश दुग्गर 

राजौरी। पाकिस्तान की ओर से चली गोलाबारी में राजौरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात जवान सुदीश कुमार शहीद हो गए। पाकिस्तान सेना ने ये फायरिंग बिना किसी उकसावे की थी। शाम करीब साढ़े चार बजे पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया। छोटे हथियारों से की गई फायरिंग में सुदीश जवान शहीद हुए। 24 साल के सुदीश उत्तरप्रदेश के संभल जिले के रहने वाले थे। सुदीश अपने पीछे पत्नी को छोड़ गए है।  
 
सरहद पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने भी सीमा पार की जा रही इस फायरिंग का मुंहतोड़ जबाब दिया। भारतीय सेना की ओर से की गई गोलाबारी में पाकिस्तानी सैनिकों का क्या नुकसान हुआ, इसकी कोई खबर नही है। 
 
इससे पहले सुबह साढ़े चार बजे से सुबह आठ बजे तक राजौरी के ही नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने चार जगहों पर भारतीय सेना के पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की। 
 
हालांकि इस फायरिंग से कोई नुकसान नही पहुंचा लेकिन सरहद पर रहने वाले लोग काफी डरे हुए है । यहां भी सेना के जवानों  ने पाकिस्तानी सेना के फायरिंग का करारा जबाब दिया। 
 
आपको ये बता दें 28-29 सितंबर को एलओसी पार आतंकियों के लाचिंग पैड्स पर सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखलाया है। तब से लेकर अब  पाकिस्तान  करीब 27 दफा सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।   

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धरती पर जीवन की कहानी, जानिए- भाग एक