Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में अपने घर में मृत मिला भारतीय दंपति, बच्ची के रोने पर मौत का पता चला

हमें फॉलो करें अमेरिका में अपने घर में मृत मिला भारतीय दंपति, बच्ची के रोने पर मौत का पता चला
, शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (11:04 IST)
मुंबई। भारत का एक दंपति अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया। पड़ोसियों ने उनकी 4 साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा जिसके बाद उनकी मौत का पता लगा। परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
बालाजी भारत रुद्रवार (32) और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) बुधवार को न्यूजर्सी में अपने घर में मृत पाए गए। उनके पड़ोसियों ने बच्ची को रोते हुए देखा था और स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस उनके घर में घुसी।

 
बालाजी के पिता भारत रुद्रवार ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को उन्हें इस घटना की जानकारी दी। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। अमेरिकी पुलिस ने बताया कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट साझा करेंगे। रुद्रवार ने कहा कि मेरी बहू 7 माह की गर्भवती थी। हम उनके घर गए थे और फिर से अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे। मुझे मौत के पीछे की वजह नहीं पता है। वे खुश थे और उनके पड़ोसी भी अच्छे थे।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने मुझे बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शवों को भारत पहुंचने में कम से 8 से 10 दिन का वक्त लगेगा। रुद्रवार ने कहा कि मेरी पोती अब मेरे बेटे के एक दोस्त के पास है। उसके स्थानीय भारतीय समुदाय में कई दोस्त थे। न्यूजर्सी में भारतीय लोगों की आबादी 60 प्रतिशत से अधिक है।
 
महाराष्ट्र में बीड़ जिले के अंबाजोगई के आईटी पेशेवर बालाजी रुद्रवार अगस्त 2015 में अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गए थे। उनकी दिसंबर 2014 में शादी हुई थी। उनके पिता एक कारोबारी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus India Update : लगातार दूसरे दिन कोरोना के 1.25 लाख से ज्यादा मामले, 9,79,608 एक्टिव मरीज