Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बार में कर रहे थे हंगामा, 6 नौसैनिक हिरासत में

Advertiesment
Indian Navy
पणजी। वास्को के एक बार में कथित रूप से हंगामा करने के आरोप में भारतीय नौसेना के 6 कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बार के मालिक ने इन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
 
पुलिस इंस्पेक्टर नोलास्को रपोसो ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात की है, जब आईएनएस गोमती से संबद्ध 6 कर्मियों ने एक बार में हंगामा किया। उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। बार के मालिक ने इन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'कनॉट प्लेस' विश्व की 10वीं सबसे महंगी जगह