Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जाना था इंदौर, पहुंच गए नागपुर, इंडिगो उड़ान में हुई सुरक्षा चूक

Advertiesment
Indigo
मुंबई। किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी इंडिगो के साथ एक बार फिर से अजीब वाकया हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक से जुड़ी इस घटना में इंदौर जाने वाला उसका एक यात्री नागपुर पहुंच गया। उस यात्री के पास इंदौर की उड़ान का टिकट था, लेकिन वह नागपुर की उड़ान में सवार हो गया था।

शुक्रवार को हुई इस घटना को इंडिगो ने भी स्वीकार किया है। कंपनी ने कहा कि इस संबंध में उसने तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एक सूत्र ने बताया कि यात्री को 6ई656 विमान से इंदौर जाना था। चेक-इन के समय उसके पास इसी विमान का टिकट भी था।

हालांकि वह नागपुर जाने वाले विमान में सवार हो गया और किसी को इस गड़बड़ी का पता नहीं चला। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इंडिगो सुरक्षा में हुई चूक के लिए माफी चाहती है। कंपनी की आंतरिक जांच पूरी होने तक तीन सुरक्षाकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि यात्री का सामान इंदौर वाली उड़ान से प्राप्त कर लिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मकर संक्रांति पर संगम में 60 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई 'आस्था की डुबकी'