Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छत्तीसगढ़ में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच शुरू

Advertiesment
हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच शुरू
, शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (15:16 IST)
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के भेज्जी गांव में पुलिस ने गुरुवार को सहायक आरक्षक धनीराम कश्यप और पुनेम हिड़मा के शव मिले।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि बाद में दोनों पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की हत्या धारदार हथियार से की गई है तथा शव को गांव के बाहर सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवान भेज्जी थाने में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों कर्मी गुरुवार लगभग अपराह्न 3.30 बजे मोटरसाइकिल से गांव की दुकान गए थे। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों पुलिसकर्मियों के शव गांव के बाहर होने की जानकारी पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कि शव के करीब ही उनकी मोटरसाइकल भी बरामद की गई।
 
उन्होंने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि पुलिसकर्मियों की हत्या नक्सलियों ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का पर्चा बरामद नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुत्‍ते को मास्‍क लगाकर कंधे पर बैठाया और निकल पड़ा ये शख्‍स, पूछा तो क्‍या था जवाब