Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या अब भी नाराज हैं फडणवीस? भाजपा मुख्यालय के जश्न से बनाई दूरी

हमें फॉलो करें क्या अब भी नाराज हैं फडणवीस? भाजपा मुख्यालय के जश्न से बनाई दूरी
, शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (20:35 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यहां भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित जश्न में मौजूद नहीं थे। उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में सत्ता में वापस आने का जश्न मनाने के उद्देश्य से दक्षिण मुंबई में स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें फडणवीस मौजूद नहीं थे। इससे लगता है कि फडणवीस का नाराजगी दूर नहीं है। 
 
उन्होंने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि वह एकनाथ शिंदे नीत सरकार का हिस्सा नहीं होंगे, परंतु बाद में उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फडणवीस के एक करीबी ने बताया कि वह 3 जुलाई को आयोजित होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले अपने आवास पर बैठक करने में व्यस्त थे।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या फडणवीस शुक्रवार से हैदराबाद में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे, भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व से बात की है और उन्हें यहां की स्थिति से अवगत कराया है। वह हैदराबाद की बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि विधानसभा के सत्र में भी उपस्थित होना है। 
 
दरअसल, फडणवीस मुख्‍यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाखुश हैं और डिप्टी सीएम का पद भी उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं के दबाव में लिया। अन्यथा फडणवीस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही कह चुके थे वे सरकार का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि फडणवीस ही अगले मुख्‍यमंत्री होंगे और एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, लेकिन ऐन वक्त पर मामला उलट गया। शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि फडणवीस उनके डिप्टी बने। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोल इंडिया का रिकॉर्ड कोयला उत्पादन, 29 फीसदी बढ़कर 16 करोड़ टन रहा