Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंत्री, महिला कांग्रेस प्रमुख के यहां आयकर छापा, 162 करोड़ की संपत्ति...

Advertiesment
हमें फॉलो करें IT raid
बेंगलुरु , मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (07:54 IST)
बेंगलुरु। आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया तथा 41 लाख रुपए की नकदी के अलावा सोना और आभूषण जब्त किए गए।
 
अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले सप्ताह यहां, गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई बेनामी संपत्तियों और बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश के बारे में जानकारी मिली है।
 
इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए जारखिहोली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर की छापेमारी के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उद्धव ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- विज्ञापनों पर पैसों की बर्बादी न हो