Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमिलनाडु के मदुरै में जल्लीकट्टू के दौरान 36 लोग घायल

Advertiesment
Jallikattu
मदुरै में आयोजित पारंपरित खेल जल्लीकट्टू के दौरान 36 लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि खेल
में 900 सांड शमिल थे। मदुरै में आयोजित पारंपरित खेल जलीकट्टू के दौरान 36 लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि खेल में 900 सांड शमिल थे।
तमिलनाडु के पारंपरिक ग्रामीण खेल जल्लीकट्ट का आयोजन तीन साल बाद रविवार को मदुरै जिले के अवानीयापुरम में किया गया। जल्लीकट्टू के खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागी को सांड के कूबड़ (हंप) से लटककर एक निश्चित दूरी तय करनी होती है। अवानीयापुरम में आयोजित जल्लीकट्टू में 900 सांडों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खेल से पहले सांडों और प्रतिभागियों दोनों की चिकित्सकीय जांच की गई।
 
सांड पर काबू पाने वाले विजेताओं को साइकिल, अलमारी, यात्रा बैग और अन्य सामान पुरस्कारस्वरूप दिए गए। जिन सांडों ने खिलाड़ियों को छकाया और खुद को उनके काबू में नहीं आने दिया, उनके मालिकों को भी पुरस्कृत किया गया। हालांकि इस खेल में 36 लाख घायल हो गए हैं।
 
इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस की भारी तैनाती के बीच हुआ। तमिलनाडु ने जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए हाल ही में एक विधेयक पारित किया था, जिसने जानवरों के खिलाफ क्रूरता रोकथाम (तमिलनाडु संशोधन) अध्यादेश, 2017 की जगह ली।
 
यह कानून तमिलनाडु में कई सप्ताह तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार के सहयोग से पारित हुआ। सर्वोच्च न्यायालय ने 2014 में इस खेल पर प्रतिबंध लगा दिया था। आमतौर पर जल्लीकट्टू का आयोजन तमिलनाडु में पोंगल उत्सव के दौरान किया जाता है। हालांकि इस बार सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की वजह से इसे पोंगल पर आयोजित नहीं किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी आदित्यनाथ ने कहा- हिंदुओं की बात करता हूं तो दिक्कत क्यों होती है?